फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vis President laid the foundation of Jandrog Panchayat Bhavan

Chamba News: विस अध्यक्ष ने रखी जंद्रोग पंचायत भवन की नींव

Tue, 06 Jun 2023 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Vis President laid the foundation of Jandrog Panchayat Bhavan
चंबा में भटियात के जंद्रोग में पंचायत भवन का ​शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानि
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को स्वावलंबी, स्वायत्त और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंचायतीराज संस्थाओं को अनेक वित्तीय शक्तियां प्रदान की गई हैं। राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं का कंप्यूटरीकरण कर इन संस्थाओं में आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात ग्राम पंचायत जंद्रोग में 18 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पंचायतें प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रदेश सरकार पंचायतीराज व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयासरत है। कहा कि पंचायतों को कई प्रकार की शक्तियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के पास जहां पंचायत में कानून व्यवस्था बनाने की अहम जिम्मेदारी रहती है वहीं गांव-गांव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भी किया जाता है। लोगों तक सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें अपने क्षेत्र में न्यायालय की भूमिका में होती हैं जहां पंच परमेश्वर गांव के विवादों का पूर्ण दक्षता से निपटारा करते हैं। भटियात विस क्षेत्र विकास की दृष्टि से मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान श्रेष्ठा देवी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चंब्याल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णचंद चेला, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरिंद्र चाढ़क सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed