फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers provided the land, but the road remains a distant prospect.

Chamba News: ग्रामीणों ने जमीन दी, सड़क की मंजिल अब भी दूर

Mon, 26 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers provided the land, but the road remains a distant prospect.
चननीहार-फनेटा मार्ग पर 1300 मीटर बाद निर्माण ठप, छह साल से अधूरा काम
विज्ञापन

एफआरए की प्रक्रिया और टेंडर पूरा, अब निर्माण शुरू होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। चननीहार-फनेटा सड़क का निर्माण छह साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग में 1300 मीटर सड़क बनने के बाद काम रुक गया।
शेष हिस्सा तैयार न होने से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए अपनी निजी जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम गिफ्ट की और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) की प्रक्रिया भी पूरी करवाई, लेकिन निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

सड़क का शिलान्यास होने पर लोगों को उम्मीद थी कि उनकी आवाजाही आसान होगी। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों को काम शुरू होने की आस है। उनका कहना है कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सड़क का अधूरा रहना निराशाजनक है। उधर, लोक निर्माण विभाग के जेई भास्कर सहगल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से शेष कार्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि विभाग के नाम की है। निर्माण कार्य पूरा न होने से निराशा हो रही है। विभाग को जल्द काम पूरा करना चाहिए। - देश राज

--
वन अधिकार अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में देरी नहीं होनी चाहिए। - अभिषेक शर्मा
--
सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अधूरी सड़क के कारण लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -काकू ठाकुर
--
विभाग के जल्द निर्माण शुरू करने के आश्वासन से उम्मीद जगी है। सड़क का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि छह साल से अधूरी पड़ी योजना का लाभ मिल सके। - लालू कपूर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed