फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers of Sundla are forced to drink muddy water

Chamba News: सुंडला के ग्रामीण मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर

Wed, 10 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Sundla are forced to drink muddy water
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सुंडला के ग्रामीण इन दिनों दूषित और मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण पानी की आपूर्ति के पाइप क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया है। पंचायत प्रधान दीप सिंह ने बताया कि पहले गांव के लोग पास के प्राकृतिक स्रोतों से साफ पानी लाते थे, लेकिन अब वहां भी पानी नहीं आ रहा है। मजबूरी में ग्रामीण हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं, जिससे गंदा और मटमैला पानी निकल रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार और रमन कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें हर बार यही कहा जाता है कि पाइप उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता सलूणी और अधिशासी अभियंता को भी अवगत करवाया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए और उन्हें साफ पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि बीमारी फैलने से रोका जा सके। इस गंभीर समस्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. विपिन ने कहा कि यह पानी स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं है। अगर इसका उपयोग करना ही है तो इसे उबालकर ही पिएं। वहीं, सहायक अभियंता सौरभ ठाकुर ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर पाइप टूट गए हैं। मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed