फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers kept vigil throughout the night to save their homes from the forest fire.

Chamba News: जंगल की आग से घरों को बचाने के लिए रात भर पहरा देते रहे ग्रामीण

Mon, 09 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers kept vigil throughout the night to save their homes from the forest fire.
हड़सर के सांदी गांव के पास 25 हेक्टेयर जंगल में भड़की आग
विज्ञापन

रात भर सुलगता रहा जंगल, पेड़ पौधे व जीव जंतु भी चपेट में आए
दमकल विभाग की मदद लेकर वन विभाग की टीम ने बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। हड़सर पंचायत के सांदी गांव के लोगों को रात भर जागकर घरों का पहरा देना पड़ा। जंगल में लगी आग उनके घरों के पास पहुंच गई थी। इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया।
शाम के समय आग को बुझाने के बाद यह टीम वापस चली गई लेकिन देर रात को आग फिर से गांव के पास पहुंच गई। इससे डरकर लोग अपने घरों की छतों पर पहरा देने के लिए मजबूर हो गए। रविवार को रात भर गांववासी जागते रहे। सोमवार सुबह होते ही डीएफओ भरमौर अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दमकल विभाग की मदद लेकर गांव के साथ लगी जंगल की आग को बुझाया। इसमें ग्रामीणों ने भी विभाग की मदद की।
विज्ञापन


रविवार सुबह के समय जंगल में भड़की आग रात भर सुलगती रही। करीब 25 हेक्टेयर वन भूमि पर यह आग फैली हुई थी। इसे बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक आग बुझाने के लिए विभाग की टीम वहां डटी रही। विभागीय कर्मचारियाें ने आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए समझाया कि मनुष्य जीवन में वनों का क्या महत्व है। इसलिए वनों को कोई भी नुकसान पहुंचाता है तो उसकी सूचना विभाग को दें। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed