फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vijay's death is not an accident, there is a possibility of murder

विजय की मौत हादसा नहीं, हत्या की आशंका

Fri, 03 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Vijay's death is not an accident, there is a possibility of murder
भरमौर में मौत की जांच की मांग पर अतिरिक्त जिला दडांधिकारी को ज्ञापन देने जाते संचूई पंचायत के बाश - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। मलकौता के ग्रामीणों और मृतक विजय कुमार के परिजनों ने विजय की मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है। गौरतलब है कि गत दिवस विजय का शव कियाणी के ईंड नाले से संदिग्ध हालात में बरामद किया गया था। इसके लिए ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी भरमौर को ज्ञापन सौंपा है। मृतक के भाई शिव कुमार और पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि विजय कुमार टिपर चालक था।
विज्ञापन

26 अगस्त को उसके टिपर की ट्रक के साथ टक्कर हुई थी, जिसके बाद से वह लापता चल रहा था। दो दिन पहले अचानक उसका शव संदिग्ध अवस्था में ईंड नाले से बरामद हुआ। शव की हालत को देखते हुए हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन, पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसको लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है। इसी रोष के चलते ग्रामीणों ने भरमौर में रोष रैली भी निकाली। पुराने बस स्टैंड से लेकर चौरासी परिसर तक ग्रामीणों ने रैली निकालकर विजय की मौत के सही कारणों का पता लगाने की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को शक है कि विजय कुमार की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या हुई है इसलिए इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर संजय कुमार धीमान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed