{"_id":"66df2d276f4703c3fd02dcce","slug":"urban-health-centers-will-open-in-dalhousie-chuwadi-and-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132731-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी, चुवाड़ी और चंबा में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी, चुवाड़ी और चंबा में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर
Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के तीन शहरों में स्वास्थ्य विभाग तीन अर्बन हेल्थ सेंटर खोलेगा। यहां शहर के लोगों को घर-द्वार चिकित्सीय जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग शहरों में अर्बन हेल्थ सेंटर सुचारू करवाने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में जुट गया है। पर्यटन नगरी डलहौजी, चुवाड़ी और चंबा में ये अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों में डॉक्टर, स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट तैनात रहेगा। मरीजों को डॉक्टर से जांच करवाने के साथ वहां मुफ्त दवाई भी उपलब्ध होगी। इससे सरकारी अस्पतालों में बढ़ने वाली मरीजों की भीड़ में भी कमी आएगी। चंबा शहर में मेडिकल कॉलेज भी चल रहा है, लेकिन यहां ओपीडी में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में शहर में खुलने वाले अर्बन हेल्थ सेंटर में शहर के लोग आसानी से चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच करवा पाएंगे। शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। जिले में तीन स्थानों पर ये सेंटर चलाने की योजना है। हालांकि, अभी तक सेंटर खोलने के लिए जगह का चयन नहीं किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जिले के तीन शहरों में अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही है। एक सेंटर में चिकित्सक, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट तैनात रहेगा।
विज्ञापन
--