फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Upgradation work of Balana to Gola road will be done with Rs. 6.25 crores: Pathania

6.25 करोड़ से होगा बलाणा से गोला मार्ग का उन्नयन कार्य : पठानिया

Sun, 17 Dec 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Upgradation work of Balana to Gola road will be done with Rs. 6.25 crores: Pathania
चंबा में शिक्षक हॉस्टल गोला के भवन का लोकार्पण करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोला के वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पठानिया ने कहा कि बलाणा से गोला मार्ग का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। इस पर 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की अतिरिक्त कमरों के निर्माण, शौचालयों की मरम्मत एवं खेल मैदान के जीर्णोद्धार की मांग पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। पाठशाला का नाम कारगिल युद्ध में शहीद खेमराज के नाम पर रखने का भी आश्वासन दिया।
कहा कि उढ़ामण से भटेड़ बासा मार्ग के निर्माण कार्य में 2.83 करोड़ और बलाणा से बली मार्ग के निर्माण पर 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहीद जगदीश चंद मार्ग 89 लाख से बनेगा। इस कार्य का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काथला, भियोरा और अन्य गांवों को जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा। हटली व गोला क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नाबार्ड से स्वीकृत उठाऊ पेयजल योजना हटली-गोला पर 4 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे 3 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनोज कुमार धीमान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विस अध्यक्ष ने 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले विस अध्यक्ष ने गोला पंचायत में लगभग 36 लाख से बने शिक्षक हॉस्टल के भवन का लोकार्पण किया। हटली निवासी अशोक चंबियाल ने विस अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 11 हजार का चेक भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed