फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ultrasound machine worth lakhs gathering dust in Pangi

Chamba News: पांगी में धूल फांक रही लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 23 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine worth lakhs gathering dust in Pangi
जांच के लिए 280 किमी दूर कुल्लू या किश्तवाड़ जाना मजबूरी, मरीजों को खर्चने पड़ रहे दो से पांच हजार रुपये
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली, गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को जांच करवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल किलाड़ में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन कई वर्षों से धूल फांक रही है।
रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांगी के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करीब 280 किलोमीटर दूर कुल्लू या 130 किलोमीटर दूर किश्तवाड़ जाना पड़ता है। चंबा पहुंचने के लिए साच पास मार्ग से करीब 170 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन मार्ग बंद होने पर जम्मू होकर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में चंबा पहुंचने के लिए करीब 622 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। आने-जाने में मरीजों के दो दिन तक खर्च हो जाते हैं। निजी स्तर पर जांच करवाने के लिए दो से पांच हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी की 19 पंचायतों के मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए नागरिक अस्पताल किलाड़ पर निर्भर हैं। इनमें मिंधल, रैई, पुर्थी, धरवास, लुज, सुराल, किलाड़, किलाड़-प्रथम, करयास, करयूनी, फिंडरू, हुड़ान, साहली, सेचू और शुण सहित अन्य पंचायतें शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर सुविधा न होने से मरीजों को इलाज के लिए अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
पंचायत समिति अध्यक्ष शक्ति सिंह ठाकुरवान, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद और दलीप कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने से पांगीवासियों को जम्मू, किश्तवाड़ या चंबा जाना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ मरीजों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

बीएमओ तीसा डॉ. विशाल ने बताया कि पांगी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए विभाग को अवगत करवाया गया है। सरकार की ओर से रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने के बाद ही मशीन का संचालन शुरू हो सकेगा। उन्होंने जल्द सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed