Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Udaipur defeated Banikhet by 88 runs, powered by Gauravs unbeaten century.

Chamba News: गौरव के नाबाद शतक से उदयपुर ने बनीखेत को 88 रन से दी शिकस्त

Sat, 07 Nov 2026 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Nov 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Udaipur defeated Banikhet by 88 runs, powered by Gauravs unbeaten century.
मलान क्रिकेट मैदान में इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आगाज, पहले ही मुकाबले में लगे 12 छक्के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मलान क्रिकेट मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी हरमीत भटियानी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। पहले मुकाबले में उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनीखेत को 88 रन से पराजित किया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उदयपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों में नाबाद 103 रन जड़ दिए। उनकी पारी में छह चौके और 12 छक्के शामिल रहे। क्षितिज ने भी 13 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 42 रन बनाए, जबकि आयुष ने 12 रन का योगदान दिया। बनीखेत की ओर से अमन ने दो विकेट लिए। वाणिज्य और युगल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनीखेत की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। नवल ने सात गेंदों में 22 और वाणिज्य ने नाबाद 17 रन बनाए। प्रांजल और युगल ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। उदयपुर की ओर से हनी ने दो विकेट चटकाए, जबकि क्षितिज, आयुष और गौरव ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह उदयपुर ने मुकाबला 88 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed