फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two youths fell from the roof of the building in Bhanjradu, one died

Chamba News: भंजराड़ू में भवन की छत से गिरे दो युवक, एक की मौत

Tue, 23 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths fell from the roof of the building in Bhanjradu, one died
चुराह (चंबा)। चुराह के भंजराड़ू में भवन से दो युवक गिर गए। हादसे में एक एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन

युवक भवन की छत कैसे गिरे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान नरेन सिंह पुत्र देसराज गांव बैरागढ़ तहसील चुराह के रूप में हुई है।
32 वर्षीय हरिंद्र पुत्र बलदेव गांव देवीकोठी तहसील चुराह के चोटिल होने पर तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते भंजराड़ू में एक बिल्डिंग की छत पर दो लोग बैठे थे। देर रात दोनों का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरे। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने एक घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल को तीसा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि बिल्डिंग से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed