{"_id":"6088462c8ebc3ecf1f05c29a","slug":"two-ward-of-dalhouse-containment-declared-chamba-news-sml368730954","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी के दो वार्ड कंटेनमेंट और सात बफर जोन बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी के दो वार्ड कंटेनमेंट और सात बफर जोन बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी कोरोना की दृष्टि से हॉट स्पॉट बनती जा रही है। प्रशासन ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए वार्ड नंबर चार और पांच को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। यहां अब प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी आवाजाही नहीं कर सकता है। ये दोनों वार्ड रिहायसी हैं। डलहौजी का कोर्ट रोड और सदर बाजार इन्हीं वार्डों में आते हैं। ऐसे में कंटेनमेंट जोन बनने से इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इससे पहले डलहौजी का लोहाली क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इस क्षेत्र में भी कोरोना के काफी मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं, यहां दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर सचेत हो गया है। जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है जबकि, ऐसे क्षेत्रों के साथ लगने वाले क्षेत्र को बफर जोन बनाया जा रहा है।
वहीं, अन्य वार्डों में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के घर और आवास भी कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही सात बफर जोन भी बनाए गए हैं, जहां लोगों की आवाजाही को लेकर थोड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि डलहौजी में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दो वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जबकि सात बफर जोन भी बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।