फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two storey house of three brothers burnt to ashes in Bakani Panchayat

Chamba News: बकानी पंचायत में तीन भाइयाें का दोमंजिला मकान जलकर राख

Thu, 21 Dec 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two storey house of three brothers burnt to ashes in Bakani Panchayat
चंबा में बकानी के धारणा में आग लगने से क्षतिग्रस्त मकान।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती बकानी पंचायत में तीन भाइयों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मकान में आग की लपटें उठीं तो अंदर रहने वाला परिवार बाहर निकल गया। भयंकर अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। बहरहाल, मकान जलने के बाद अब प्रभावित परिवार के सदस्य पड़ोसियों के घरों में शरण लेने पर विवश हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारणा गांव के दौलत, सुरजन और अर्जुन सिंह पुत्र रत्तो का दो मंजिला मकान बुधवार रात करीब 9:00 बजे आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इस अग्निकांड से हुए नुकसान का भी आकलन नहीं हो पाया है। मकान से उठती आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित जगह पहुंचकर जान बचाई। प्रभावितों ने ग्रामीणों को भी आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बर्तनों में पानी भरकर और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। वीरवार दोपहर तक आग सुलगती रही। भीषण अग्निकांड के बाद अब प्रभावितों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। राजस्व विभाग से पटवारी नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगा। पंचायत प्रधान ने पटवारी को अग्निकांड से हुए नुकसान के बारे में सूचना दे दी है। स्थानीय निवासी संजय ठाकुर ने बताया कि मकान में आग लगने के बारे में प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। उपप्रधान चमन सिंह ने बताया कि तीन भाइयों को काफी नुकसान हुआ है। बताया कि तीनों भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed