{"_id":"5f4e7cb98ebc3e53ae2341c1","slug":"two-positive-case-in-chamba-chamba-news-sml343682457","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से चुवाड़ी लौटा 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से चुवाड़ी लौटा 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें पहला मामला चंबा के जडेरा का है। यहां पर 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला होम क्वारंटीन थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर लिया गया है।
इसके अलावा भटियात क्षेत्र के तहत गांव कुडणू निवासी एक 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति का यात्रा इतिहास चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। यह कुछ दिन पहले ही लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है।
इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के गांव कुडणू के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब कांटेक्ट ट्रैसिंग में जुटी हुई है। प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश फोतेदार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव आए व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है।
जिले में नए मामले आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 79 हो गई है। जबकि 348 लोग स्वस्थ अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि यह सैंपल 31 अगस्त को लिए गए थे। शेष चार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।