फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two person injured in bike accident near sarotha nalah chamba saho road

सरोथा नाले के समीप पहाड़ी से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Wed, 03 Feb 2021 05:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
two person injured in bike accident near sarotha nalah chamba saho road
चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाला के पास पहाड़ी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाईक। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाले के पास बाइक पहाड़ी से टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें एक युवक की हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि अन्य युवक का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस इसको लेकर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। इसको लेकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौरव शर्मा (21) पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव उल्याणु डाकघर कठन्ना और रविंद्र कुमार (22) भगत राम निवासी गांव बकाणी डाकघर बकाणी बाइक में सवार होकर दोपहर साढ़े बारह बजे साहो से चंबा की तरफ जा रहे थे। जब उनकी बाइक सरोथा नाले के पास पहुंची तो चालक का बाइक पर नियंत्रण बिगड़ गया।
विज्ञापन

इसकी वजह से बाइक पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से दोनों युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया। यहां रविंद्र कुमार की हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही चंबा थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही घटनास्थल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed