फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two people caught stealing iron guards

लोहे के गार्डर चोरी करते दो लोग धरे

Mon, 22 Feb 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two people caught stealing iron guards
Two people caught stealing iron guards
सलूणी (चंबा)। सुरंगानी के जट्टू में बने निजी स्टोर से लोहे के गार्डर चोरी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पवन कुमार निवासी सुंरगानी ने बताया कि रविवार रात को जब वह अपने स्टोर की जांच करने के लिए जट्टू पहुंचा तो वहां पर दो लोग रात को स्टोर का ताला तोड़कर लोहे के गार्डर चुरा रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत सुरंगानी पुलिस चौकी में दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को मौके पर चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस पिकअप में लोहे के गार्डर अपलोड किए जा रहे थे, उस पिकअप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को दोनों आरोपी चंबा कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed