फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two died in chamba due to fall in gorge

सनवाल पंचायत के चचूल गांव में खाई में गिरने से लड़की की मौत

Sun, 28 Jun 2020 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
two died in chamba due to fall in gorge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। जिले के तीसा और सलूणी में दो अलग-अलग मामलों में ढांक से गिरकर किशोरी और बुजुर्ग की मौत हो गई है। गहरी खाई होने की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सनवाल पंचायत के चचूल गांव में एक 14 किशोरी की सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अविदा (14) पुत्री लतीफ निवासी चचूल के रूप में हुई है। वह रविवार को मां के साथ मवेशियों के चारे के लिए घर के साथ लगती पहाड़ी पर घास काटने गई थी।
विज्ञापन

उसकी मां घास काटने में व्यस्त थी, इसी दौरान लड़की का पांव फिसल गया और वह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जब तक उसकी मां को इसकी भनक लगती वह खाई में गिर चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किशोरी के शव को खाई से निकाला। पंचायत प्रधान धन्नी देवी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और जायजा लिया। उन्होंने हादसे की सूचना एसडीएम चुुराह को दी।
एसडीएम ने संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा और दस हजार की फौरी राहत पीड़ित परिवार को प्रदान की गई। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि खाई में गिरने से एक किशोरी की मौत का
बुजुर्ग ने बीच रास्ते में तोड़ दिया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। गांव से धार की तरफ जाते समय ढांक से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदेव (70) पुत्र अरबी राम निवासी बंजेड़ू पंचायत मौडा के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम के समय धार में बनाए कोठे की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान बीच रास्ते में पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया। ढांक में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने उसे देखा और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। मगर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान रेखा कपूर मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया।

साथ ही स्थानीय प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। तहसीलदार प्रकाश कुमार ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायक राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed