फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two bridges will be built on Chamba-Bharmour NH

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर बनेंगे दो पुल

Fri, 06 Jan 2023 10:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built on Chamba-Bharmour NH
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 17 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एनएच प्राधिकरण के पास बजट पहुंच चुका है। आगामी दिनों में एनएच प्राधिकरण इसके टेंडर करवा सकता है।
विज्ञापन

पुल बनने से एनएच पर सफर सुगम होगा। इन पुलों का निर्माण वहां करवाया जा रहा है जहां पर बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ने से यातायात प्रभावित होता था। अब पुल बनने से 12 माह यातायात सुचारु रहेगा। बारिश में भी यातायात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

धरवाला और कमनाला में पुलों को निर्माण करवाया जाएगा जहां पर एनएच प्राधिकरण की ओर से जगह चिह्नित की जा चुकी है। पुल बनाने के लिए एनएच प्राधिकरण ने कुछ माह पहले सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसे सरकार ने स्वीकृत करते हुए पुलों को बनाने की अनुमति दी है। साथ ही शीघ्र पुल बनाने के दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। कुछ दिन पहले एनएच के अधिशासी अभियंता ने पुलों के निर्माण स्थलों का दौरा भी किया जहां पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। सर्दियां खत्म होने पर इन पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-भरमौर एनएच पर दो पुलों के निर्माण पर 17 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसको लेकर अनुमति मिल चुकी है। टेंडर करवाने की औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। -संजीव महाजन, अधिशासी अभियंता, एनएच प्राधिकरण चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed