फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tundi panchyat sealed due to corona

टुंडी पंचायत का धारना क्षेत्र सील

Mon, 03 May 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tundi panchyat sealed due to corona
सिहुंता (चंबा)। टुंडी पंचायत के धारना क्षेत्र में एक साथ दस मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन धार क्षेत्र को सील कर दिया है। सील किए गए क्षेत्र में लोगों की आवाजाही और सामूहिक तौर पर एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री घर-द्वार पर ही उपलब्ध करवाने का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया है। सील क्षेत्र में ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और न ही सामूहिक तौर पर एकत्रित हो सकते हैं। कुल मिलाकर प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके तहत 18 से लेकर 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत टुंडी के धारना क्षेत्र में संक्रमित मामले अधिक आने पर प्रशासन ने अब क्षेत्र को सील कर दिया है। साथ ही क्षेत्र में प्रशासन ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। लोगों को इन पाबंदियों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई का भी प्रावधान रहेगा। नायब तहसीलदार सिहुंता भूूपेंद्र सिंह ने बताया कि धारना क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मामले आने के बाद क्षेत्र सील किया गया है। सील क्षेत्र में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर बंदिश रहेगी। लोग वाहनों से भी सील क्षेत्र में दाखिल नहीं हो सकते हैं। कहा कि कोविड नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed