फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   truck hit and run case chamba pathankot nh acccident women died

पठानकोट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, युवक हुआ घायल

Sat, 31 Oct 2020 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
truck hit and run case chamba pathankot nh acccident women died
बनीखेत(चंबा)। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सुकड़ाई बाईं के ट्रक ने राहगीर महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि युवक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ दूरी पर दबोच लिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब यह परिवार रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र किरपा राम गांव भनौता डाकघर चनेड़ तहसील चंबा ने पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार शाम को वे सुकड़ाई बाईं स्थित रिश्तेदार के घर समारोह में परिवार सहित आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ियां सुकड़ाई बाईं के समीप सड़क किनारे पार्क की थी। इसी दौरान बनीखेत से बाथरी की तरह से एक ट्रक आया। इसे अमित कुमार पुत्र दुलो राम गांव गंडियार डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी चला रहा था।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि सड़क किनारे उसकी पत्नी बिमला देवी, पुत्र राहुल, भाई धर्मेंद्र और उसकी पत्नी सोमा देवी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि तेज गति से आए ट्रक ने राहुल और सोमा देवी को टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पांच सौ मीटर दूर जाकर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बाथरी लेकर गए। मगर यहां महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। जबकि युवक को गंभीर चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed