फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic will remain closed on the Sarol link road on the day of counting

Chamba News: मतगणना के दिन सरोल संपर्क मार्ग से बंद रहेगा यातायात

Thu, 01 Dec 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed on the Sarol link road on the day of counting
चंबा। मतगणना वाले दिन सरोल संपर्क मार्ग पर सुबह 6:00 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतगणना केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ भी नहीं जुट पाएगी। इसको लेकर जिला दंडाधिकारी डीसी राणा ने धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को मतगणना वाले दिन राजकीय सहस्राब्दी मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान सरोल के संपर्क मार्ग से बहुतकनीकी संस्थान तक वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक मतगणना केंद्र परिसर की 100 मीटर की परिधि के भीतर लोगों के इकट्ठा होने पर भी पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

आदेश में यह भी कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन -2022 के तहत आठ दिसंबर को पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान सरोल में किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने की अपेक्षा के लिए भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से वाहनों के परिचालन और कानून एवं व्यवस्था में समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना करने के उद्देश्य से राजकीय सहस्राब्दी मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान सरोल के संपर्क मार्ग से बहुतकनीकी संस्थान तक सुबह 6:00 बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाओं के वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित कानून व्यवस्था और चुनाव से संबंधित कार्यों में तैनात वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed