फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tractor falls into ditch on Nakrod-Chanju road, driver dies

Chamba News: नकरोड़-चांजू मार्ग पर ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Tractor falls into ditch on Nakrod-Chanju road, driver dies
तीसा (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर देहरा गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक कीर्तन पुत्र मोहर सिंह वड़दोल गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खाई से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने चालक को मृत करार दिया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कीर्तन सोमवार रात को नकरोड़ से चांजू की ओर जा रहा था। देहरा गांव के समीप पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर देहरा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को अवगत करवाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर घायल को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक ने चालक को मृत करार दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि नकरोड़-चांजू मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed