{"_id":"6a06032555b0c290850978c1","slug":"tourists-from-gujarat-love-the-valleys-of-khajjiar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183455-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गुजरात के पर्यटकों को भायीं खज्जियार की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गुजरात के पर्यटकों को भायीं खज्जियार की वादियां
Thu, 14 May 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेहमानों ने पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और हैंडबाल का भी उठाया लुत्फ
पर्यटन स्थल में घूमने के लिए पहुंचा है गुजरात के सैलानियों का दल
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। गुजरात से पर्यटकों का दल घूमने के लिए खज्जियार पहुंचा है। वीरवार को यह दल डलहौजी से होते हुए काला टॉप जाकर यहां पहुंचा। हरे-भरे मैदान के बीच झील देखकर पर्यटन काफी खुश नजर आए।
मैदान के चारों तरफ देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और बीच में मैदान। ऐसी सुंदरता शायद ही उन्होंने कहीं देखी हो। इस तरह के शब्द उनके मुख से सुनने को मिले। दल में शामिल रमेश भाई, जिग्नेश भाई, दर्शनाबेन, अभिलाष, सुरेंद्र कुमार और अजय कुमार ने बताया कि मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ रही है लेकिन यहां के पहाड़ों में जिस प्रकार से सुहावना मौसम है, उसे देखकर यहां से जाने का मन नहीं कर रहा। भविष्य में भी वे परिवार के साथ यहां घूमने आएंगे। लक्कड़मंडी से लेकर खज्जियार तक का सफर उन्होंने देवदार के पेड़ों के बीच बनी सड़क से किया। उन्होंने दुर्गा माता मंदिर के भी दर्शन किए। पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और हैंडबाल का लुत्फ उठाया। यहां की संस्कृति को भी उन्होंने फोटो के जरिये अपनी यादों में संजोया। पारंपरिक परिधान पहनकर तस्वीरें भी लीं।
--