फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tourists came in the bank of river

Chamba News: जान जोखिम में डालकर नदी के तट पर जा रहे सैलानी

Sun, 29 Jan 2023 09:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
tourists came in the bank of river
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर तड़ोली के पास जान हथेली पर रखकर सैलानी रावी नदी तट पर अठखेलियां कर रहे हैं। दो सैलानियों की रावी के तेज प्रवाह में बहने से मौत हो गई थी। तब से यहां जिला प्रशासन ने सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है ताकि कोई भी सैलानी रावी नदी के पास न जाए। पिछले कुछ दिन से यहां सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। सैलानी फोटो खिंचने और अठखेलियां करने के लिए नदी के तट पर जा रहे हैं। चमेरा जलाशय से कभी भी पानी छोड़ने पर नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसा होने पर सैलानियों की जान पर भी बन सकती है। प्रशासन की तरफ से नदी के तट में जाने के लिए जो बाडबंदी की गई थी उसे खनन करने वालों ने उखाड़ा फेंका है। यही कारण है कि सैलानी अब आसानी से रावी नदी के तट तक जा रहे हैं। उपमंडल अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि तड़ोली में रावी नदी के तट पर सैलानियों को जाने से रोकने के लिए बाड़बंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed