{"_id":"6202943496789223524b54c2","slug":"toilets-will-be-decorated-with-six-lakhs-in-the-city-chamba-news-sml3989828156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में छह लाख से संवरेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में छह लाख से संवरेंगे शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा शहर के बीचोंबीच स्थित सार्वजनिक शौचालयों का अब कायाकल्प होगा। इस संदर्भ में नगर परिषद चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस फेहरिस्त में तीन सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत जहां नगर परिषद चंबा करवाएगी तो वहीं, चौथे सुलभ शौचालय की मरम्मत का जिम्मा इसके प्रबंधन को दिया गया है। इसकी मरम्मत पर आने वाले खर्च का वहन भी सुलभ शौचालय प्रबंधन करेगा। जबकि, शेष तीन शौचालयों की मरम्मत और कायाकल्प की जिम्मेदारी नगर परिषद की रहेगी।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से सब्जी मंडी, फायर स्टेशन और तहसील कार्यालय के समीप स्थित शौचालयों की मरम्मत के लिए करीब छह लाख की राशि खर्च की जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है और जल्द इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि चंबा शहर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन शौचालयों की दयनीय हालत से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।
यहां हर समय दुर्गंध का माहौल रहता है। बहरहाल, यह मामला जैसे ही नगर परिषद के पास पहुंचा तो इन शौचालयों की दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया और नगर परिषद के हाउस में भी इस मामले को पास किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।