{"_id":"6727a4d7a04606f20701957a","slug":"toilet-will-be-built-near-banni-mata-temple-dustbins-will-also-be-kept-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136371-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बन्नी माता मंदिर के समीप बनेगा शौचालय, कूड़ेदान भी रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बन्नी माता मंदिर के समीप बनेगा शौचालय, कूड़ेदान भी रखे जाएंगे
Sun, 03 Nov 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। प्रसिद्ध बन्नी माता मंदिर के समीप अब सफाई व्यवस्था चकाचक रहेगी। शौचालय न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने मंदिर परिसर के आस-पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए हैं।
निर्देश दिए हैं कि मंदिर के आस-पास जगह चयनित कर शौचालय का निर्माण करवाया जाए। साथ ही कहा कि मंदिर के इर्द-गिर्द कूड़ेदानों की भी व्यवस्था की जाए।
व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर परिसर में विशाल जागरण होता है। ऐसे में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। शौचालय नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें खुले में ही शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा गंदगी भी यहां-वहां बिखरी रहती है। इस मामले से एडीएम को अवगत करवाया था। अब उन्होंने इस मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। खंड विकास अधिकारी भरमौर को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बारे में पंचायत सचिव को जल्द मंदिर के आसपास शौचालय और कूड़ेदान रखने आदेश दे दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
--