फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tissa lahal treffic jaam due to company machine

लाहल में बन रहे सब स्टेशन की मशीनरी ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां

Thu, 08 Aug 2019 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
tissa lahal treffic jaam due to company machine
भरमौर (चंबा) निजी विद्युत जल विद्युत परियोजना के लाहल में निर्मित होने वाले सब स्टेशन के लिए मशीनरी ले जाने के लिए पुल से आवाजाही बाधित रही। इस वजह से बसों के रूट प्रभावित हुए तो वहीं मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मशीनरी को खड़ामुख से लाहल की तरफ से जाने के लिए प्रशासन ने कंपनी को (रात साढ़े सात बजे से लेकर सुबह साढ़े छह बजे) का समय तय किया था। मगर मशीनरी को पहुंचाने में करीब छह घंटे का अधिक समय लग गया। इससे भरमौर से कांगड़ा, पठानकोट, जिला मुख्यालय की तरफ जाने वाली निजी और सरकारी बसों के रूट भी प्रभावित हुए। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार को सुबह करीब सात बजे खड़ामुख पुल पर सब स्टेशन लाहल की मशीनरी को खड़ामुख से लाहल की तरफ लेकर मालवाहक वाहन गुजर रहा था। मगर अधिक भारी मशीनरी होने से मशीनरी को पुल पार करवाने में दोपहर के करीब डेढ़ बज गए। इस कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इसके अलावा भरमौर से कांगड़ा, पठानकोट और जिला मुख्यालय की तरफ जाने वाली निजी और सरकारी बसों के रुट तक प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भरमौर के व्यापार मंडल के प्रधान देशराज शर्मा, कर्ण शर्मा, जगदीश राणा, माथी कपूर और नरेश महाजन ने उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से आग्रह किया कि जिला प्रशासन के सब स्टेशन लाहल का काम करवा रही कंपनी के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए जो समय तय किया गया है। उसके मुताबिक ही मशीनरी को पुल से पार करवाया जाए। जिससे लोगों और मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed