{"_id":"5f0c47268ebc3e63d704553b","slug":"three-vehicle-brunt-in-chamba-lencuien-village-chamba-news-sml3381995145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसूंई पंचायत में शरारती तत्वों ने तीन गाडियों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसूंई पंचायत में शरारती तत्वों ने तीन गाडियों में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विस क्षेत्र चुराह की लेसूंई पंचायत में शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगा दी। इससे वाहनों मालिकों को लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगाने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। घटना में तीन गाड़ियां बुरी तरह से जल गई है। इसमें एक टैक्सी और दो निजी वाहन शामिल हैं। टैक्सी गाड़ी आग की चपेट में पूरी तरह से जल चुकी है। जबकि दोनों निजी वाहनों को भी काफी नुकसान हुआ है।
वाहन मालिकों ने अभी तक किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात बारह बजे शरारती तत्वों ने गाड़ियों में आग लगा दी।
विज्ञापन
इसको लेकर साढ़े बारह बजे जैसे ही नकरोड़ पुलिस चौकी में सूचना मिली, वहां से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने गाड़ियों में लगी आग को स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया। वहीं आग लगाने को लेकर आसपास के क्षेत्र में छानबीन भी की। मगर आग लगाने वाले के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिकों के बयान भी दर्ज किए हैं। नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम मामले को लेकर गहनता से छानबीन कर रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लेसुंई पंचायत में शरारती तत्वों ने तीन गाड़ियों में आग लगाई है। आग लगाने वालों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।