फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three roads in Chuwari to be improved at a cost of 1.5 crore

Chamba News: चुवाड़ी में डेढ़ करोड़ से सुधरेंगी तीन सड़कें

Fri, 23 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three roads in Chuwari to be improved at a cost of 1.5 crore
सुदली चौक-त्रिमथ, कुठेहड़-मथला और कॉलेज रोड पर बिछेगी तारकोल
विज्ञापन

जल निकासी के लिए बनेंगी नालियां, लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुविधा बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत तीन स्थानों पर सड़कों की टारिंग और पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।
विभाग सुदली चौक से त्रिमथ तक सड़क, कुठेहड़-गेहरना-सैला-मथला मार्ग और चुवाड़ी कॉलेज रोड पर तारकोल बिछाएगा। नालियां बनने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी और सड़कों को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह, सुरेंद्र मनकोटिया, अनिल राणा, चमन सिंह, प्रवेश सिंह, तिलक सिंह, भोला, चरणदास, भोलू कुमार, प्रभात सिंह, लाल सिंह, कमल किशोर, मनजीत कुमार, विजय कुमार और सागर सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्य के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि तीनों स्थानों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से टारिंग करवाई जाएगी। साथ ही जल निकासी के लिए नालियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed