{"_id":"387163aa666514f6bd724ba5d9b5dcfe","slug":"three-minor-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में तीन नाबालिग चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में तीन नाबालिग चोर पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शहर में चोरी की वारदातों में सक्रिय नाबालिग चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से नकदी व चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके अन्य किसी वारदात में शामिल होने की पड़ताल कर रही है। रविवार रात को कसाकड़ा में एक दुकान पर चोरी हुई थी। शहरी चौकी प्रभारी मनोज वालिया के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल पर कई साक्ष्य जुटाए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को ओबड़ी व बाड़ी से तीनों नाबालिगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चार हजार रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन मिले हैं। जो कसाकड़ा की दुकान से चोरी किए थे।
विज्ञापन
शहरी चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की है और उम्मीद है चोरी से जुड़े दूसरे मामलों की परतें भी इनके माध्यम से खुलेंगी। गौरतलब है कि सुल्तानपुर में करीब दो माह पूर्व एक शोरूम में चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि नाबालिगों का चोरी के धंधे में संलिप्त होना खतरनाक है। इन्हें उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस लगातार इन पर निगरानी रखेगी। इनके सहारे दूसरे मामलों की परतें खुलती हैं तो यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी होगी।