फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three friends who were partying after the match fell from the roof along with the grill.

Chamba News: ग्रिल के साथ छत से गिर गए थे मैच के बाद पार्टी कर रहे तीन दोस्त

Wed, 24 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three friends who were partying after the match fell from the roof along with the grill.
चुराह (चंबा)। उपमंडल के भंजराडू में भवन की छत से गिरकर दम तोड़ने वाले युवक का शव तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नरैण सिंह पुत्र देसराज निवासी बैरागढ़ तहसील चुराह की बीते मंगलवार रात को छत से गिरने से मौत हो गई थी। संतुलन बिगड़ने के कारण नरैण सिंह, मान सिंह और हरीश छत से ग्रिल समेत गिर गए थे। हादसे में नरैण की मौत हो गई थी, जबकि मान सिंह पुत्र बालकू गांव बचकुंडा डाकघर देवीकोठी घायल हो गए थे। मान सिंह को तीसा अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, तीसरे घायल हरीश पुत्र बलदेव गांव व डाकघर देवीकोठी का मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में मान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों देवीकोठी टीम के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलने भंजराड़ू गए थे। शाम को करीब 4:00 बजे भंजराड़ू बाजार आए। काफी देर तक घूमने के बाद तीनों एक रेस्टोरेंट में चले गए, लेकिन यह बंद था। इसके बाद तीनों सीढि़यों के जरिये रेस्टोरेंट के पीछे लेंटर पर चले गए। यहां हल्की शराब पी। लौटते समय तीनों का संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नरैण सिंह पत्थरों पर गिरा। इससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरीश को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे तीसा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मान सिंह ने बताया कि वह खाली जमीन पर गिरे थे। इस वजह से उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उधर, बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नरैण सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि घायलों के बयान लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed