{"_id":"6986206e4f88c17e2a02bcd9","slug":"three-daughters-of-churah-passed-ugc-net-jrf-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174017-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह की तीन बेटियों ने पास किया यूजीसी नेट जेआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह की तीन बेटियों ने पास किया यूजीसी नेट जेआरएफ
Fri, 06 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की तीन होनहार बेटियों ने यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर इलाके का नाम रोशन किया है। सत्यास पंचायत के किसान मनसा राम की एक बेटी कोमल भारती ने अंग्रेजी विषय और दूसरी बेटी सेजल भारती ने राजनीति शास्त्र विषय जेआरएफ उत्तीर्ण किया है।
वहीं, कंदला पंचायत के भंडार गांव के किसान विनोद कुमार की बेटी मनीषा कुमारी ने यूजीसी नेट जेआरएफ में शानदार सफलता हासिल की है। कोमल भारती और सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता किसान हैं और वही उनके लिए भगवान के समान हैं। माता-पिता के सहयोग, मार्गदर्शन और त्याग की बदौलत ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ में पूरी की, जबकि आगे की पढ़ाई धर्मशाला में पूरी की।
मनीषा कुमारी ने बताया कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और एकाग्रता से पढ़ाई करने का ही यह परिणाम है। सफल छात्राओं ने चुराह क्षेत्र की अन्य बेटियों से भी अपील की कि बेकार समय बिताने और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहें और अपने कॅरिअर पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।