फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thousands of devotees took bath in Kunela Ghat of Saho.

Chamba News: साहो के कुनैला घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Wed, 11 Sep 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took bath in Kunela Ghat of Saho.
चंबा के साहो स्थित कुनैला घाट में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती गायक पूनम भारद्वाज।संवाद
साहो (चंबा)। साहो स्थित कुनैला घाट में न्हौण का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार मध्यरात्रि को शुभ मुहूर्त पर कुनैला घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन

चंद्रशेखर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह चौणा ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह करीब 10:00 बजे ध्वजारोहण, हवन और पूजा-पाठ किया गया। रात 8:00 बजे भंडारा लगाया गया। भजन-कीर्तन का दौर भी चलता रहा। इसमें रात 8:00 से 9:00 बजे तक मुसादा गायक दर्शन कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रात 9:00 से 10:00 बजे तक लोक गायक मनोज मनु, दुनी सिंह राठौर ने सबको मंत्रमुग्ध किया। रात 11:00 से 2:00 बजे तक मुख्य कलाकार के रूप हिमाचली लोक गायक पूनम भारद्वाज ने अपने भजनों से लोगों को भक्तिरस में डुबोया। उन्होंने अपने भजन संध्या का आगाज सजा दो घर को गुलशन सा से की। उसके बाद अम्मा मेरी कढियां लुआंचड़ी डोरा, गोरा प्यारी लाडलिये, महादेवा, शिवा मेरे, भोले मेरे सामी, वे मन मोहणेया बालक नाथा आदि एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। सुबह 4:00 बजे तक फिर मुसादा गायन हुआ। 4:00 बजे से ही पवित्र न्हौण शुरू हो गया। इसमें सर्वप्रथम शिव के गूर (चेले) ने स्नान किया। उसके बाद फिर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed