फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no proper arrangement for fire prevention in SBI buildings.

ृसबीआई के बैंक भवनों में पुख्ता नहीं आग से बचाव के इंतजाम

Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
There is no proper arrangement for fire prevention in SBI buildings.
चंबा। आगजनी से बचाव को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण दमकल विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चार भवनों को अग्नि सुरक्षा की एनओसी देने से इंकार कर दिया है। बैंक की तरफ से एनओसी लेने के लिए विभाग में आवेदन किया गया था। इसके बाद जिला फायर अधिकारी ने अपनी टीम के साथ बैंकों के भवनों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में वहां आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं पाए गए। इसे लेकर उन्होंने बैंक प्रबंधकों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक बैंक उन मापदंडों को पूरा नहीं कर पाए हैं। दमकल विभाग के अनुसार अगर बैंक में किसी प्रकार की भगदड़ या आगजनी की घटना हो जाए तो बचाव कार्य में काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

इन बैंकों में सैकड़ों लोगों का लाखों रुपये जमा रहते हैं, लेकिन बैंक प्रबंधक भवन की सुरक्षा के लिए ज्यादा गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा आगजनी की घटना होने पर आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। जिला फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि बैंक ने एनओसी लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान भवनों में सुरक्षा को लेकर कुछ खामियां पाई गईं। इसे दुरुस्त करने के उन्हें निर्देश दिए गए हैं। जब तक खामियां दूर नहीं हो जाती। बैंक को एनओसी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed