Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no equipment for stitching in the medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने का सामान भी नहीं

Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is no equipment for stitching in the medical college
मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने का सामान भी नहीं
विज्ञापन

ग्लव्ज, सुई-घागा तक बाहर से खरीदकर लाए तीमारदार
चिकित्सा अधीक्षक पर दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत रठियार के गांव चांगुई में घर में खेलते-खेलते साढ़े तीन वर्षीय बच्ची चोटिल हो गई। घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां उसकी ठोड़ी में टांके लगाने के लिए ग्लव्ज, सुई, धागे समेत अन्य सामान भी नहीं मिल पाया। अभिभावकों की ओर से बाजार से सामान खरीदकर लाने के बाद ही चोटिल बच्ची का उपचार संभव हो पाया। हालांकि, ऑन कॉल ड्यूटी पर पहुंचे चिकित्सक ने चोटिल बच्ची का सही तरीके से उपचार किया। बच्ची के चाचा शनि कुमार ने चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में सामान उपलब्ध न होने की शिकायत करने पर उन्होंने तीमारदारों से गुस्से में बात करते हुए सरकार के पास बजट का अभाव होने की बात कही। तीमारदारों ने चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत उपायुक्त और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।
पूर्व विधायक पवन नैयर ने बताया कि रठियार निवासी शनि ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में आवश्यक दवाइयों समेत चोटिल व्यक्ति को टांके लगाने के लिए जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं हैं। शुक्रवार को भी इस प्रकार का मामला प्रकाश में आया। साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के गिरने से उसकी ठोड़ी में गहरी चोट गई। घाव को देखते हुए ड्यूटी पर पहुंचे चिकित्सक ने टांके लगाने का परामर्श दिया लेकिन, मेडिकल कॉलेज चंबा में सामान न होने पर उन्हें बाजार से 900 रुपये में सामान खरीद कर लाना पड़ा। पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य से मामले में जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि चोटिल बच्ची के उपचार के लिए चिकित्सक राउंड बीच में छोड़ कर पहुंचा और बच्ची का उपचार किया। तीमारदार ने चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत की है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed