फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no cardiologist in the medical college.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नहीं कोई भी हृदय रोग विशेषज्ञ

Sun, 14 Jan 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
There is no cardiologist in the medical college.
चंबा। प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा में हृदय रोग के मरीज इलाज करवाने के लिए शिमला और टांडा जाने के लिए मजबूर हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात करने को लेकर जिलावासी लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मरीजों के लिए आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचना मुश्किल होता है। चंबा में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा नहीं है। टंडा या शिमला जाने के लिए जहां मरीजों का समय बर्बाद होता तो वहीं उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उसके बाद वहां ओपीडी के बाहर धक्के खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


चंबा में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दज श्रेय तो लेते हैं, लेकिन जब उनसे यहां हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर सवाल किया जाता है तो एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाते हैं। यही कारण है कि आज तक चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि जिले में सैकड़ोें मरीज हृदय रोग की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिन्हें अपना उपचार करवाने के लिए टांडा या शिमला की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके अलावा कई मरीज बाहरी राज्यों में जाकर निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करवाने को मजबूर हैं, जहां उन्हें इलाज के लिए मोटे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में यदि चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती होती है तो जिले के हजारों मरीजों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि सरकार को चंबा में चल रही विशेषज्ञों की कमी के बारे में अवगत करवा दिया गया है। हाल ही में सरकार ने चंबा में चिकित्सकों की तैनात भी की है। शीघ्र ही चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती हो सकती है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed