फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There are no agricultural extension officers, how will the seeds be distributed?

Chamba News: 40 कृषि प्रसार अधिकारी नहीं, कैसे होगा बीज का वितरण

Wed, 15 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
There are no agricultural extension officers, how will the seeds be distributed?
चंबा। एक तरफ सरकार कृषि के उत्थान के दावे करती है, दूसरी तरफ जिला चंबा में कृषि प्रसार अधिकारियों के 40 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मात्र पांच कार्यालयों में कृषि प्रसार अधिकारियों की तैनाती है। इन्हीं पांच अधिकारियों को अन्य कार्यालयों का चार्ज दिया है। वर्तमान में मक्की की बिजाई का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में बिना कृषि प्रसार अधिकारियों के विभाग को बीज वितरण के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों को भी भटकना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में कृषि प्रसार अधिकारियों के 45 पद सरकार ने स्वीकृत किए हैं, मगर महज पांच पद ही भरे हुए हैं। शेष पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। कृषि प्रसार अधिकारियों का कार्य बीज वितरण से लेकर समय-समय पर सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना है, मगर बिना अधिकारियों के जरिये बीज का वितरण समय पर नहीं हो रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं की भी पूरी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। गौरतलब है कि जिला में अधिकतर लोग खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका अर्जित करते हैं, मगर इन किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे किसानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने माना कि जिले में कृषि प्रसार अधिकारियों की कमी है। इस बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द सरकार रिक्त पदों पर तैनाती करेगी। सोसायटी और लाइसेंस धारकों के जरिये बीज का वितरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed