फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Theft at the house of the couple who visited the temple

मंदिर में दर्शन गए दंपती के घर चोरी

Mon, 19 Sep 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Theft at the house of the couple who visited the temple
चुवाड़ी (चंबा)। जसूर में माता के मंदिर में दर्शन के लिए गए दंपती के घर चोरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिए। घटना नगर पंचायत चुुवाड़ी के वार्ड नंबर दो की है। चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही पुलिस ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ललिता देवी पत्नी वेद प्रकाश ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि रविवार को वह सुबह 10:00 बजे अपने पति के साथ जसूर स्थित खन्नी स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब पांच बजे वे घर पहुंचे। घर के समीप पहुंचने पर गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। जब दंपती ने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई मिली और सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान अलमारी से लाखों के गहने गायब मिले।
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। दावा किया कि जल्द अज्ञात चोरों को पुलिस पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed