फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The young man gave his life by hanging from the fan

पंखे से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान

Tue, 04 Jan 2022 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging from the fan
The young man gave his life by hanging from the fan
तीसा (चंबा)। पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक (23 वर्षीय) निवासी कठवाड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात खाना खाने के बाद दीपक अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। देररात जब उसका छोटा भाई उसके कमरे में गया तो बड़ा भाई कहीं पर नहीं मिला। उसके बाद उसने मकान की ऊपरी मंजिल में जाकर देखा तो वह दंग रह गया। उसका भाई पंखे के हुक से बंधे दुपट्टे से लटक रहा था। उसको देखकर उसकी चीखें निकल गईं। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शव का तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एएसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed