{"_id":"67ebc9cbdd141f4d66025c63","slug":"the-work-of-restoration-of-sachhe-jot-will-begin-on-the-7th-chamba-news-c-88-1-ssml1006-147393-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात को सचे जोत की बहाली का शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात को सचे जोत की बहाली का शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
सात को सचे जोत की बहाली का शुरू होगा कार्य
पांगी के लोग वाया जेएंडके 500 किमी का कर रहे सफर
अक्तूबर से यातायात के लिए बंद है सचे जोत मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सचे जोत मार्ग को बहाल करने का कार्य सात अप्रैल को शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी योजना तैयार कर ली है। इस बार पांगी घाटी सहित सचे जोत में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते सचे जाेत की बहाली का कार्य भी एक माह देरी से शुरू किया जा रहा है। बार-बार बर्फबारी होने के कारण लोक निर्माण विभाग मार्च में इस कार्य को शुरू नहीं कर पाया लेकिन अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सचे जोत को बहाल करने का कार्य भी इसी सप्ताह शुरू करने का फैसला लिया है। सचे जोत में बर्फ के पहाड़ों को चीर कर उनके बीच से सड़क को निकाला जाएगा।
पांगी घाटी के लोग मौजूदा समय में वाया जेएंडके 500 किमी लंबा सफर तय करके जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही कर रहे हैं जबकि वाया सचे जोत उन्हें 172 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। सचे जोत में गर्मियों के मौसम में देश-प्रदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में बैरागढ़ सहित कालावन और अन्य स्थानों पर स्थानीय लोग दुकानें लगाकर अपना रोजगार शुरू करते हैं। इसी कमाई से उनका जीवन यापन होता है लेकिन, सचे जोत बंद होने से उनका कारोबार नहीं चल रहा है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, नरेंद्र ठाकुर, रवि कुमार, योगराज और सुभाष ठाकुर ने बताया कि पांगी के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आवाजाही करने के लिए सचे जोत सबसे कम दूरी वाला रास्ता है। इस मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए बहाल किया जाना चाहिए। अक्तूबर में यह मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि सचे जोत में भारी बर्फबारी होने के कारण इस बार बहाली का कार्य थोड़ी देरी से शुरू हो रहा है। विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि इस मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए बहाल किया जा सके।