Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The winners took out a victory procession, while the losers returned home disappointed.

Chamba News: विजेताओं ने निकाला विजय जुलूस, हारने वाले मायूस होकर घर लौटे

Sun, 17 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The winners took out a victory procession, while the losers returned home disappointed.
विजेताओं ने निकाला विजय जुलूस, हारने वाले मायूस होकर घर लौटे
विज्ञापन

चौगान में हो रही आतिशबाजी से बन गया दीपावली जैसा माहौल
हरदासपुरा वार्ड के नतीजे ने चौंकाया, अध्यक्ष पद की दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी हारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चुनावों के नतीजे आने के बाद विजेताओं ने आतिशबाजी के साथ रैली निकालकर खुशी मनाई तो वहीं हारे हुए प्रत्याशी चुपचाप मायूस होकर घर की तरफ रवाना हुए।
रात साढ़े आठ बजे नगर परिषद चंबा के आखिरी 11 नंबर वार्ड हरदासपुरा का परिणाम जैसे ही निकला तो बाहर प्रशंसकाें का जमावड़ा लग गया। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू देवी इस वार्ड जहां प्रत्याशी थी तो वहीं उन्हें अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था। लेकिन, पहली बार चुनाव लड़ रहे नीतू सरीन ने उन्हें 12 मतों से मात दी। जैसे ही उनके समर्थकों को बाहर यह जानकारी मिली कि वह जीत गई हैं तो उन्होंने ढ़ोल नगाड़े बजाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जैसे ही वह मतगणना केंद्र से बाहर आई तो उनके जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए।
विज्ञापन


सबसे पहले चौगान वार्ड से जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशी ने बाजार में रैली निकाली। उसके बाद जनसाली वार्ड से लगातार तीसरी बार विजेता रहने वाली सीमा कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ विजयी जलूस निकाला। इसके अलावा सुल्तानपुर, जुलाहकड़ी और सपड़ी वार्ड के विजेताओं ने विजयी जलूस निकाला। सबसे अंत में हरदासपुरा वार्ड के विजेता प्रत्याशी का विजयी रथ निकला, जिसमें विजेता प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक भारी संख्या में नजर आए। उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर भी नजर आए। चौगान में एक के बाद एक विजेता आतिशबाजी करते हुए दिखाई दिए। जिसे देख यही लग रहा था कि मानो यहां दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed