फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The villagers unanimously changed the members of the vigilance committee

Chamba News: ग्रामीणों ने एकमत से बदल डाले सतर्कता कमेटी के सदस्य

Sat, 14 Jan 2023 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
The villagers unanimously changed the members of the vigilance committee
चंबा के साहो में ग्राम पंचायत के दौरान मौजूद ग्रामीण।संवाद
पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखते हैं ये सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। ग्राम सभा में नदारद रहे सतर्कता कमेटी के सदस्यों से नाराज होकर ग्रामीणों ने एकमत होकर कमेटी के सदस्यों को ही बदल डाला। इन सतर्कता सदस्यों का कार्य पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर निगरानी रखना है लेकिन ग्राम सभा जैसी अहम बैठक में सदस्यों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपना रोष प्रकट किया।
हरेेक वार्ड में एक सतर्कता सदस्य को चुना गया है। अगर पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में कोई त्रुटि पाई जाती है तो सतर्कता कमेटी उस त्रुटि में सुधार करवाने के लिए आपत्ति जाहिर कर सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम पंचायत साहो में इस साल की पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें जब ग्रामीणों ने सतर्कता कमेटी के सदस्यों को उनके कार्यों का ब्योरा बताने के लिए कहा गया तो वहां इसका ब्योरा देने वाले मात्र दो सतर्कता सदस्य ही मौजूद दिखे। जबकि पंचायत के सात वार्डों में एक-एक सतर्कता सदस्य बनाए गए हैं जो ग्राम सभा में नदारद रहे। इसके मद्देनजर ग्रामीणों ने सभा में एकमत होकर सतर्कता कमेटी का पुनर्गठन किया। इसमें हरेक वार्ड में नए सतर्कता सदस्यों को शामिल किया गया जो पंचायत में होने वाले विकासात्मक कार्यों पर अपनी निगरानी रखेंगे। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान पूजा शर्मा ने की। बैठक में पंचायत समिति सदस्य ज्योति देवी, पूर्व जिप सदस्य लियाकत खान, पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, किसान युवक मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम सभा में पंचायत के 677 में से 215 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभा का कोरम पूरा होने के बाद पंचायत के उत्थान के लिए विभिन्न विकासात्मक प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन सहित इमारती लकड़ी के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed