फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The victim's mother reached the Deputy Commissioner of Chamba and appealed for justice.

Chamba News: उपायुक्त चंबा के दर पहुंच पीड़िता की मां ने न्याय की लगाई गुहार

Sun, 04 Jan 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Jan 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
The victim's mother reached the Deputy Commissioner of Chamba and appealed for justice.
चंबा। साहब... मेरी बेटी के पति, जीजा और उसके भाई ने जान बूझ कर चरस के केस में फंसाया है। चंबा-तीसा मार्ग पर एक किलो 402 ग्राम चरस संग धरी महिला की मां अमीना बेगम ने ये सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने उपायुक्त चंबा को इस बारे ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। चरस संग धरी महिला की मां अमीना बेगम ने बताया कि बेटी के साथ अक्सर उसका दामाद अयूब मारपीट करता रहता था। कई बार पंचायत के पास भी मारपीट का मामला पहुंच चुका है। उसकी बेटी ने इस प्रताड़ना से तंग आकर अपने पांव पर खड़े होने की सोची और मेहनत कर वह सरकारी नौकरी में लग गई। उसके दामाद को ये भी रास नहीं आ रहा था। उसने अपने अन्य साथियों संग मिल कर उसे झूठे केस में फंसाया है। उसकी बेटी का इस मामले से दूर-दूर का कोई लेना-देना नहीं हैं। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चरस संग धरी महिला की शिकायत मिली है। मामले की पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed