फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The person making the fuss turned out to be infected

हुड़दंग मचाने वाला व्यक्ति निकला संक्रमित

Tue, 17 Aug 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The person making the fuss turned out to be infected
चंबा। चौगान स्थित सैंपलिंग केंद्र में व्यक्ति को हुड़दंग मचाना उस समय भारी पड़ गया जब, उसका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिया। सैंपल लेकर जब रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई तो व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जब स्वास्थ्य विभाग की टीम रूटीन की तरह कला केंद्र में कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल ले रही थी तो उसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और नंगे हाथों से स्वास्थ्य विभाग के उपकरणों को छूने लगा।
विज्ञापन

टीम ने उसे ऐसा करने से रोका और समझाया कि इससे वह कोरोना संक्रमित हो सकता है क्योंकि कई लोग यहां टेस्ट करवाने पर संक्रमित पाए गए हैं लेकिन, व्यक्ति समझने की बजाय टीम पर ही भड़क गया और उन्हें अपनी राजनीतिक धौंस दिखाने लगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीएम को सूचित कर दिया। एसडीएम ने अपना पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) भेजकर व्यक्ति की कोरोना जांच करने के आदेश दे दिए। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कोरोना जांच के लिए तैयार नहीं हो रहा था। उसके बाद उसे काबू करने के लिए सिटी चौकी से पुलिस टीम बुलाई गई। उसके बाद व्यक्ति कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के लिए राजी हुआ। जब सैंपल लेकर उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नवीन तनवर ने कहा कि चौगान स्थित सैंपलिंग केंद्र में व्यक्ति हुड़दंग मचा रहा था। पीएसओ को मौके पर भेजा गया था। सैंपलिंग के बाद व्यक्ति संक्रमित पाया गया, जिसे दवाइयां देने के बाद एंबुलेंस में घर भेजकर होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed