फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pathetic condition of Chamba-Bharmaur NH is becoming the reason for accidents.

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच की दयनीय हालत बन रही हादसों का कारण

Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
The pathetic condition of Chamba-Bharmaur NH is becoming the reason for accidents.
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग की दयनीय हालत वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
विज्ञापन

बग्गा से लेकर भरमौर एनएच की हालत सबसे खतरनाक है, क्योंकि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। इस वजह से वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय यही डर सताता रहता है कि कब उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगी। गड्ढों से बचने के लिए चालकों को अपनी गाड़ी कई बार विपरीत दिशा में डालनी पड़ती है। इस कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। पिछले साल बरसात के कारण सड़क के जो डंगे क्षतिग्रस्त हुए थे, उन डंगों को भी अभी तक ठीक नहीं करवाया जा सका है। इससे यही लगता है कि एनएच प्राधिकरण एनएच की हालत को सुधारने में कितना गंभीर है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों पर पानी भर जाता है। इनके ऊपर चलना दो पहिया वाहन चालकों को तो मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। एनएच की हालत काे सुधारने के लिए व्यापार मंडल एसडीएम को भी ज्ञापन सौंप चुका है।

--

चंबा-भरमौर एनएच की हालत किसी लिंक रोड़ से भी बदतर होती जा रही है। धूल-मिट्टी की भरमार होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास के लोगों के खेत मिट्टी से बर्बाद हो रहे हैं। - राजेश ठाकुर
विज्ञापन

--

दर्जनों बार एनएच प्राधिकरण को अवगत करवाने के बाद भी एनएच की हालत नहीं सुधारी गई है। इससे लगता है कि एनएच की हालत को सुधारने के लिए अधिकारी भी गंभीर नहीं है। एनएच पर रोजाना हो रहे हादसे इसका कारण है। - जीत ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आए दिन चंबा-भरमौर एनएच पर कोई न कोई वाहन दुर्घटना होती रहती है। इन दुर्घटनाओं से भी सबक लेकर सड़क की हालत को नहीं सुधारा जा रहा है। प्रशासन और विभाग यदि गंभीर होते तो एनएच की हालत आज कुछ ओर होती। - पप्पू जरयाल
--

मणिमहेश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में इसी एनएच से वाहन दौड़ेंगे। ऐसे में यदि एनएच की हालत ऐसी ही रही तो यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। - सोनू ठाकुर

--
एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि एनएच की हालत को सुधारने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। एनएच को चौड़ा करने के साथ उसे पक्का भी जल्द किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed