Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The management is unable to shift the medical college to the new building.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट नहीं कर पा रहा प्रबंधन

Thu, 21 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The management is unable to shift the medical college to the new building.
भवन बनकर तैयार लेकिन फर्नीचर नहीं होना बनी बड़ी समस्या
विज्ञापन

चार बार हो चुके हैं टेंडर, फिर भी नये फर्नीचर की नहीं हो पाई खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरोल में तैयार हो चुके नए भवन में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने में सरकार और प्रबंधन लेटलतीफी कर रहे हैं। पहले नए भवन में ओपीडी सहित अन्य सेवाओं को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी।

फर्नीचर की खरीद न होने से एक साल से मेडिकल कॉलेज को सरोल में शिफ्ट करने का कार्य अधर में लटका है। नए फर्नीचर की खरीद के लिए भले ही स्वास्थ्य सचिवालय से मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन बार-बार टेंडर रद्द होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसके चलते करोड़ों की लागत से बना मेडिकल कॉलेज का भवन सफेद हाथी बनकर रह गया है। वहां मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। सिर्फ कर्मचारियों के लिए बनाए आवास ही इस्तेमाल हो रहे हैं। नए भवन में मरीजों को भर्ती करने के लिए बिस्तर, स्टूल सहित फर्नीचर का सामान खरीदा जाना बाकी है। इसके लिए तीन से चार बार टेंडर प्रक्रिया रद्द हो चुकी है। हर बार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सचिवालय भेज दी जाती है लेकिन वहां से कोई न कोई आपत्ति लगाकर इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाता है। यही वजह है कि नया भवन होने के बावजूद वहां मेडिकल कॉलेज शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरोल में मेडिकल कॉलेज का पहले चरण का कार्य पूर्ण किया गया है। इसमें 200 बिस्तरों के अस्पताल के अलावा कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 300 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा जिसका प्रस्ताव बनाकर भी सरकार को भेजा जा चुका है। अभी तक 200 बिस्तरों का अस्पताल संचालित करने के लिए फर्नीचर का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जब 300 बिस्तरों का अस्पताल तैयार होगा तो उसके लिए फर्नीचर का जुगाड़ करने में कई वर्ष लग जाएंगे। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को सरोल में शिफ्ट करने के लिए प्रयास जारी है। फर्नीचर को लेकर भी जल्द टेंडर करवाने की सूचना है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed