{"_id":"6967cf3d504111ff3d0d5340","slug":"the-locks-of-three-rooms-in-the-premises-of-shri-laxminath-temple-were-broken-and-possession-was-freed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-172006-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के परिसर में तीन कमरों के ताले तुड़वा छुड़वाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के परिसर में तीन कमरों के ताले तुड़वा छुड़वाया कब्जा
Wed, 14 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास दुकानों के निरीक्षण के दौरान दुकानदार से पुछताछ करते तहसील
चंबा। शहर के श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के परिसर में स्थित तीन कमरों में अपना ताला लगाकर कब्जा करने वालों पर लोगों पर बुधवार को मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस के साथ कार्रवाई की। इस दौरान तीनों कमरों के ताले तुड़वाकर भीतर रखा सामान जब्त कर लिया। वहीं, ट्रस्ट की दुकानों किराया न देने वाले 30 दुकानदारों को 31 जनवरी तक किराया चुकता करने के आदेश दिए हैं।
ट्रस्ट प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद ट्रस्ट की दुकानों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों में हड़कंप मच गया है। मंदिर अधिकारी और तहसीलदार चंबा राहुल धीमान की अगुवाई में कानूनगो, पटवारी, पुलिस और नगर परिषद चंबा के कर्मचारियों की संयुक्त टीम सुबह परिसर में पहुंची।
इस दौरान मंदिर अधिकारी ने जिन लोगों को तीन कमरों को खाली करने के आदेश दिए थे, वे मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की। इन लोगों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय में शिकायत पहुंची थी।
विज्ञापन
ट्रस्ट के अधीन जिले में हैं 55 दुकानें
मंदिर ट्रस्ट के अधीन जिले में 55 दुकानें हैं। 45 दुकानें तो शहर और इसके आसपास हैं, इनमें डोगरा बाजार में तीन, कसाकड़ा में नौ, जनसाली में चार, लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के 14, डोगरा बाजार स्थित न्यू कॉम्प्लेक्स में सात और आसपास के क्षेत्रों में आठ दुकानें हैं। इनमें से कुछ दुकानों का सालों से किराया या तो नहीं दिया जा रहा है या फिर कम दिया जा रहा है। इस कारण ट्रस्ट ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। अब 31 जनवरी तक ये दुकानदार पूरा किराया नहीं चुकाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
किराया तय, फिर भी नहीं दे रहे दुकानदार
मंदिर ट्रस्ट की दुकानों की एवज में प्रति माह 100 से लेकर 150 रुपये किराया ट्रस्ट के खाते में आता है। हैरानी की बात है कि साल 2018-19 में दुकानों की असेसमेंट करवाई गई। इसके तहत 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक का किराया निर्धारित किया गया है। बावजूद यह किराया नहीं आ रहा है।
राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों की संयुक्त टीम को साथ लेकर मंदिर परिसर के भीतर तीन कमरों के ताले तुड़वाए हैं। 30 दुकानदारों को 31 जनवरी से पहले किराया चुकता करने के आदेश जारी किए हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
राहुल धीमान, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार