फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The issue of not having a doctor during Holi resonated a lot in the House.

Chamba News: सदन में खूब गूंजा होली में चिकित्सक न होने का मुद्दा

Tue, 10 Sep 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
The issue of not having a doctor during Holi resonated a lot in the House.
विधानसभा में स्वास्थ्य केंद्र होली में चिकित्सों के पदों को भरने को लेकर सदन में मांग रखते विधा
सदन में खूब गूंजा होली में चिकित्सक न होने का मुद्दा
विज्ञापन

विधायक डॉ. जनक राज ने उठाया मामला, प्रदेश सरकार से उठाई पद भरने की मांग
बोले- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने से भटक रहे 14 पंचायतों के लोग
कहा - प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक एक से दो घंटे ही सीएचसी होली में दे रहा है सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में चिकित्सकों के पद रिक्त होने का मुद्दा सदन में खूब गूंजा। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने विधानसभा पटल पर जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अधीन आते सीएचसी होली में रिक्त चिकित्सक समेत अन्य पदों को लेकर आवाज उठाई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। बताया कि चिकित्सक के पद रिक्त होने की बजह से 14 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों को भरने को लेकर कई बार अवगत करवाया गया है, बावजूद इसके रिक्त पदों को नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में चिकित्सक का पद रिक्त है। वर्तमान में जुगाड़ के सहारे प्रतिनियुक्ति के आधार पर ही चिकित्सक दो से तीन घंटे तक सेवाएं दे रहे हैं। रात के समय उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भरमौर या चंबा का रुख करना पड़ रहा है। समया पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों की जान पर बन आ रही है। बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित बैठक के दौरान भी चिकित्सक के पद रिक्त होने का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed