फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The government will ask 33 questions in the census.

Chamba News: जनगणना में 33 सवाल पूछेगी सरकार

Tue, 17 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 17 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The government will ask 33 questions in the census.
चंबा। उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चंबा जिले में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी, जो स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार जनगणना के समय कर्मियों द्वारा 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सवाल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त ने जनगणना के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की जनगणना 12 मई से 11 जून तक होगी। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई थी। अब जनगणना–2027 देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी।
विज्ञापन

जनगणना-2027 के तहत आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें नागरिकों को स्व-गणना सुविधा उपलब्ध रहेगी। घर-घर जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले नागरिक 27 अप्रैल से 11 मई तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के लिए निर्धारित की गई सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सितंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच की जाएगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय वैवाहिक स्थिति, प्रवास, मातृभाषा आदि जानकारी शामिल रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग प्रदान करें और प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed