{"_id":"69c6bb6c328390de8e00df2e","slug":"the-fare-was-collected-but-the-ticket-was-not-handed-over-citing-a-faulty-e-ticket-machine-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178570-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किराया लिया, ई-टिकट मशीन खराब होने का तर्क देकर नहीं थमाया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किराया लिया, ई-टिकट मशीन खराब होने का तर्क देकर नहीं थमाया टिकट
Fri, 27 Mar 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा से लग्गा जा रही सरकारी बस के यात्रियों ने लगाया टिकट न देने का आरोप
बोले- 50-50 रुपये लिया था किराया, कंडक्टर ने ऑफलाइन टिकट भी नहीं दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले में एचआरटीसी की बसों में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट देने में लगातार दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि उन्होंने किराया तो पूरा चुकाया लेकिन परिचालक ने ई-टिकट मशीन खराब होने का बहाना बनाकर टिकट ही नहीं दिया।
बीते दिन चंबा से लग्गा जा रही एक सरकारी बस में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि परिचालक ने उनसे 50-50 रुपये किराया तो ले लिया लेकिन टिकट देने से मना कर दिया। इसके पीछे ई-टिकट मशीन खराब होने का तर्क दिया। हैरत की बात है कि परिचालक ने यात्रियों को ऑफलाइन टिकट तक नहीं दिया।
यात्रियों में रवि कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार, योग सिंह, हेम राज, प्रदीप कुमार, किशन चंद, दौलत राम, धारो राम ने वह हर दिन अपने काम के लिए जिला मुख्यालय जाते है। पूरा किराया देते है लेकिन टिकट नहीं मिलती। जब टिकट देने के बारे में पूछा तो परिचालक ने कहा मशीन खराब है। यह सही नहीं है। इस तरह लगातार टिकट न देने की वजह से नियमों और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। यात्रियों से वसूली तो जारी है लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि ई-टिकट मशीन की जांच की जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसकी जांच की जाएगी। कई बार मशीन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
--