{"_id":"61716506dc9c074c43007b66","slug":"the-faces-of-the-farmers-withered-due-to-the-drying-of-the-paddy-crop-chamba-news-sml38788870","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल सूखने से मुरझाए किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल सूखने से मुरझाए किसानों के चेहरे
विज्ञापन

सिहुंता, गरनोटा, टुंडी, गोला, हटली और बलाना में सूखी 20 फीसदी फसल
कृषि विभाग से की नुकसान का मुआवजे देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। भटियात ब्लॉक के सिहुंता, गरनोटा, कामला, टुंडी, थुलेल, गोला, हटली और बलाना में 20 फीसदी धान की फसल सूख गई है। इससे किसानों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावितों को नुकसान का आकलन तैयार करवाकर उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत 80 प्रतिशत आबादी खेतीबाड़ी कर परिवारों का पालन-पोषण करती है। इस बार कई खेतों में धान के दानों का साइज नहीं बन पाया है, तो कई जगह फसल में दाने तक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें घाटा उठाना पड़ेगा। किसानों कुलभूषण उपमन्यु, हेम सिंह, भीम सिंह, अशोक कुमार, महिंद्र सिंह, दयाराम, ओंकार सिंह चौहान, रविंद्र कुमार, देसराज आदि ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में धान की फसल उगाई जाती है। लेकिन, इस बार खेतों में धान की फसल समय से पहले ही सूख गई है। कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि जल्द विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।